एन आई एन
पिथौरगढ़। विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की जिला स्तरीय बैठक पिथौरागढ़ में सम्पन्न हुयी।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पंच वर्षीय लक्ष्य तय किये गये। विद्यालयों को भौतिक और मानवीय संसाधनों से पूर्ण करने की कार्य योजना तैयार की गई। बैठक में पिथौरागढ़ जनपद के 29सरस्वती शिशु मन्दिर तथा 09विवेकानन्द विद्या मन्दिरों के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न प्रबन्ध समितियों से एडवोकेट गंगा सिंह बाफिला, जनक जोशी, प्रकाश जोशी, मनोज सिंह सयाना, प्रेमा उप्रेती, नन्दन सिंह बाफिला, अमर दुग्ताल, नवीन सिंह बोरा, सुरेश जोशी, खुशाल सिंह धर्मशत्तू, लवराज सिंह निखुर्पा, तथा जिला टोली सदस्य महेश बसेडा़ उपस्थित रहे। प्रधानाचार्यों में कृष्ण वर्धन जोशी, धीरेन्द्र पाठक, नन्दकिशोर जोशी, नरेश जोशी, रणजीत सिंह बसेड़ा , कैलाश चन्द्र पन्त, भूपेन्द्र कुमार, दिवाकर सिंह परिहार, मोहन चन्द्र जोशी, रमेश सिंह धामी, भोजराज उप्रेती, जितेन्द्र, नीरज, नन्दा बल्लभ भट्ट, कमल सिंह महरा, हरगोविंद द्विवेदी, बंशीधर जोशी, मथुरादत्त चौसाली , नेत्र सिंह, समशेर सिंह, मनोज, लक्ष्मण, सुनील, शेखरचन्द्र, चन्द्रशेखर जोशी, डॉ० मुकुल काण्डपाल, महेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे। भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने विस्तार पुर्वक जानकारी दी तथा तकनीकी शिक्षा के साथ- साथ राष्ट्रभाषा के उत्थान पर भी जोर दिया।जन शिक्षा समिति पिथौरागढ़ के सम्भाग निरीक्षक राजेन्द्र चन्द ने हिन्दी माध्यम से सफल व्यक्तियों के द्वारा समाज का प्रबोधन कराने पर जोर दिया ताकि मातृभाषा का संरक्षण हो सके ।बालिका शिक्षा के क्षेत्र संयोजिका रेखा जोशी ने भी अपने विचार रखे।जिला संयोजक नवीन चन्द्र शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।