न्यूज आईएन
खटीमा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विमला बिष्ट के नेतृत्व में खटीमा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर दिल्ली विधानसभा सीट पर हर्ष प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में जीत आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए टॉनिक के रूप में काम करेगी और भविष्य में होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इसी प्रकार पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। मजबूत पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्राप्त किया है, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी रामू भैया, विमला बिष्ट, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, अनीता ज्वाला, सूरज धामी, सरफराज हुसैन सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मृदुल पांडेय
खटीमा।