एन आई एन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मूनाकोट निवासी शुभम चंद ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की, उन्होंने पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट विकासखंड में व्यावसायिक महाविद्यालय खोले जाने की मांग की। शुभम ने उन्हें बताया कि जिले में व्यावसायिक शिक्षा की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को दूर दराज के जिलों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक महाविद्यालय खुलने से युवा वर्ग कौशल विकास कर सकेगा, इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
![](https://newsindonepal.com/wp-content/uploads/2025/02/1704bf51-3ef9-4c80-bce4-6759cc4edfb5.jpeg)