पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर कल्पना देवलाल कल शपथ लेंगी। नगर निगम के पार्षदों को भी शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में प्रातः 11:00 बजे से होगा। जिले के अन्य निकाय धारचूला मुंसियारी डीडीहाट बेरीनाग और डीडीहाट में भी शपथ ग्रहण समारोह कल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोर-जोर से की जारी हैं। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद निकाय बोर्ड की पहली बैठक भी होगी।

error: Content is protected !!