एन आई एन
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। उत्तराखंड के लिए आज का दिन मिला-जुला रहा। महिला वर्ग में उत्तराखंड की काजल ने मध्य प्रदेश की मंजू को पराजित किया, वहीं असम की ओलंपियन लवलीना ने उत्तराखंड की बबीता बिष्ट को हराया। नागालैंड की रेनू ने केरल की अलीशा को पराजित किया। अन्य मुकाबले में मध्य प्रदेश की अंजली गुप्ता ने महाराष्ट्र की मल्लिका मोरे को पराजित किया ।हिमाचल प्रदेश की अंजना ठाकुर ने हरियाणा की कल्पना को उत्तर प्रदेश की सोनिया ने पंजाब की संदीप कौर को गुजरात की हेतल दामा ने महाराष्ट्र की चेतेंसी साह को सर्विसेज की साक्षी ने पंजाब की मनदीप कौर को मध्य प्रदेश की माही लामा ने चंडीगढ़ की आरती मेहरा को सर्विसेज की जैस्मिन ने झारखंड की स्नेहा कुमारी गुप्ता को हिमाचल प्रदेश की मेनका देवी ने राजस्थान की अंजू को पराजित किया।
पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ के अंशुल पूनिया ने मिजोरम के जोराम्मूआना को, मणिपुर के चंग लेबा सिंह ने जम्मू कश्मीर के आरिफ को सर्विसेज के सचिन ने उत्तराखंड के पवन बर्थवाल को हरियाणा के लखबीर लांबा ने सिक्किम के विश्वास लिंबू को सर्विसेज के वंश राज ने हिमाचल प्रदेश के अविनाश जमवाल को दिल्ली के शशांक प्रधान ने छत्तीसगढ़ के आकाश साहू को दिल्ली के गगन ने राजस्थान के प्रियदर्शन सिंह को पराजित किया ।सर्विसेज के लक्ष्य चहर ने दिल्ली के ध्रुव सिंह को पराजित किया। दिल्ली के सोहित द्राल ने जम्मू के आसिफ नवाज को मध्य प्रदेश के पारस ने चंडीगढ़ के सावन गिल को दिल्ली के विशाल कुमार ने उत्तर प्रदेश के रवि कुमार को और उत्तराखंड के नरेंद्र ने सर्विसेज के गौरव चौहान को पराजित किया। मुकाबला देखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, ललित पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट आदि मौजूद रहे।