न्यूज आईएन

खटीमा। क्षेत्र के ग्राम मुडेली में एक विकलांग की आग में झुलसने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक श्याम लाल गंगवार पुत्र देवी दत्त उम्र 65 वर्ष जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं। उनके घर के कमरे में अचानक आग लग गई थी। जिस कारण वह कमरे में ही फस गए थे। स्थानीय लोगों द्वारा आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बमुश्किल आग पर लगातार पंपिंग की गई व कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से
बुझाया गया। जिसमें श्याम लाल गंगवार की आग से जलकर
मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर आगे
की कार्यवाही की जा रही है। फायर टीम में राजेन्द्र सिंह मल,
पुष्कर राम, विक्रम भणडारी, मनोज कुमार,मकबूल मोजूद
रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!