
एन आई एन
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को वेरीनाग के थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने सिंगरौली बैंड में ढाबे में छापेमारी कर जोगा सिंह को अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चौकी प्रभारी और ऐंचोली जितेंद्र सोराडी ने जीवन सिंह निवासी बाराकोट को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है।