न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नव गठित नगर निगम में शासन ने तीन सहायक नगर आयुक्त की तैनाती कर दी है। जारी शासनादेश में प्रियंका भट्ट ,रमेश चंद्र जोशी और राजेश बुधानी को पिथौरागढ़ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त का दायित्व दिया गया है। बुधानी को मुनस्यारी नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार भी शासन ने दिया है। इसके अलावा सौरभ त्रिपाठी को धारचूला नगर पालिका का नया अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। मीनाक्षी बरदोला को गंगोलीहाट नगर पालिका की जिम्मेदारी दी गई है। सौरभ नेगी लोहाघाट के नए अधिशासी अधिकारी बनाए गए हैं।

error: Content is protected !!