न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के एक राजस्व उप निरीक्षक के खिलाफ जिला अधिकारी ने जांच बैठा दी है। उप निरीक्षक बिना सक्षम अधिकारी के मानसून काल में अवकाश स्वीकृत कराये ही अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने उप जिला अधिकारी धारचूला को मामले की जांच के निर्देश दे दिए है। राजस्व उप निरीक्षक से 15 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण जांच अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!