न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सरयू और रामगंगा नदी के संगम स्थल पर स्थित रामेश्वर मंदिर में आज मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की और जिले और प्रदेश के लोगों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गिरी, पंकज बिष्ट, विनोद माहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!