न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। कहा जाता है जहां चाह वंहा राह इसे साबित कर दिखाया है पिथौरागढ़ के घुनसेरा गांव की रेखा भट्ट ने। कुछ समय पूर्व तक पशुपालन के जरिए जीवन की गाड़ी खींचने का प्रयास कर रही रेखा भट्ट ने स्वरोजगार का बीड़ा उठाया उन्होंने एनआरएलएम के जरिए स्वंय सहायता समूह का गठन किया 307 महिला समूह और 27 महिला ग्राम संगठनों का गठन कर उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में उत्पादित होने वाली लोकल दाल शेकवा मसाले राजमा जम्मू मड़वा माल्टा जूस अंगोरा की टोपी शाल मफलर उत्पादन के जरिए व्यवसाय को बढ़ाया और जिला स्तरीय फेडरेशन के जरिए 5 वर्षों में 40 लाख का व्यवसाय कर दिखाया। इससे फेडरेशन को 6.70 लाख का लाभ हुआ। उनकी शानदार उपलब्धियां के लिए उन्हें मुख्यमंत्री सहित तमाम संगठन सम्मानित कर चुके हैं। रेखा भट्ट का कहना है कि पिथौरागढ़ की महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में अपने परिवार और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

error: Content is protected !!