न्यूज आईएन

खटीमा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत समग्र शिक्षा उधम सिंह नगर द्वारा प्रायोजित विज्ञान क्विज का आयोजन राजकीय जूनियर हाई स्कूल खटीमा के सभागार में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत लिखित परीक्षा से हुई। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा में ऐसे कार्यक्रमों से ज्ञान सृजन की अनंत संभावनाएं होती हैं।
कार्यक्रम समन्वयक निर्मल न्योलिया ने आविष्कार अभियान के प्रमुख उद्देश्य सामने रखे। इसके बाद मौखिक, दृश्य चित्रण, वीडियो राउंड के माध्यम से 10 विद्यालयों के बच्चों ने तीसरे राउंड में प्रवेश किया। अंतिम राउंड के लिए तीन टीम चुनी गई। क्विज़
का संचालन विनय जोशी, सुमित पांडे तथा हर्षित सामंत ने संयुक्त रूप से किया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदेरी की टीम से रिया कुमारी, नमिता राणा और देव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवाँठग्गू के लोकेश चंद्र, प्रियांशु सागर और अंश सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनपुर के विकल्प सिंह, राजेंद्र राम और संगीता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोबरन सिंह राणा , बीआरसी समन्वयक करुणेश कुमार, मुख्य प्रसाशनिक अधिकारी सुदर्शन गहतोड़ी, शिक्षक दीपक फरत्याल, अजय गंगवार, सावित्री बिष्ट, गीता जोशी, विद्या चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!