न्यूज आईएन

खटीमा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सबौरा मैं निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। ऊधम सिंह नगर जिले के मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के आदेशानुसार उपजिला अस्पताल खटीमा में मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत और डॉ. वीपी सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्यरत टीम ए द्वारा यह कैंप आयोजित किया गया। कैंप में डॉ. सुनाक्षी सक्सेना के द्वारा 5 से 19 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। साथ ही उन्हें पोषण, साफ़-सफाई, एनीमिया की जानकारी दी गई। सीएचओ निकिता द्वारा निःशुल्क बीपी, शुगर जांच की गई। एचआईवी विभाग से धर्मेंद्र गुप्ता ने उपस्थित लोगों को एचआईवी की जानकारी दी। नुपुर पाण्डेय के द्वारा निःशुल्क हिमोग्लोबिन जांच की। इस दौरान काउन्सलर विजेता पाण्डे, आशा लतामंगेश, मीना चन्द,आगनवाड़ी केंद्र से सुरेश्वती, शर्मिला, सुरेंद्र सिंह बोहरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!