स्वाला में लगातार हो रहे भूस्खलन और भूधंसाव को देखते हुए शनिवार को टनकपुर से चंपावत के बीच सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखा जाएगा। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि मार्ग को लगातार ठीक किया जा रहा है लेकिन जल रिसाव के चलते दिक्कत आ रही है मार्ग को पूरी तरह ठीक करने के लिए यातायात को प्रतिबंधित रखने का फैसला लिया गया है। दोपहर 12:00 से 6:00 बजे तक छोटे वाहन और अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का ही आवागमन हो सकेगा। सांय 6:00 बजे से सुबह 6:00 तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

error: Content is protected !!