न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुनस्यारी में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड और पूर्व विधायक तरविंद सिंह के पुतले फूंके। विधायक हरीश धामी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं अनर्गल बयान बाजी करने वालों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और कहा कि इस तरह की बयान बाजी को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने और बयान बाजी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, देवराम, सुरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

नोट- इस खबर में गूगल मिस्टेक के कारण थंबनेल गलत बन गया था जिसे सुधार दिया गया।

error: Content is protected !!