न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मंगलवार को आपदा प्रभावित गणकोट गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और अधिकारियों को गांव में हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू वैज्ञानिक को क्षेत्र की भूगर्भीय सर्वे करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों को फूड पैकेट और कंबल वितरित किए। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बर्नवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चार रोज पूर्व गणकोट गांव में आई आपदा में एक महिला की मलवे में दब जाने से मौत हो गई थी। दो मकान ध्वस्त हो गए थे और कई मकानों में आंशिक क्षति हुई थी।

error: Content is protected !!