न्यूज आईएन
खटीमा।भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्मदिवस मनाया। इस उपलक्ष में खटीमा स्थित सरकारी अस्पताल में फल वितरण किया एवं पेड़ मां के नाम से पौधारोपण किया। सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया।
इस अवसर पर आशा प्रकट की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारत देश विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनेगा। वहां पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, सतीश भट्ट, अमित पाण्डेय, भुवन भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!