न्यूज आईएन
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम बाढ़ पीड़ित खेतालसंडा खाम एवं वन रावत बस्ती के निवासियों के साथ केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस की शुरुआत की। पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन एवं हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर उनकी माता विष्णा देवी के साथ जन्म दिवस का केक काटा और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष में लोहैयाहेड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न संस्कृतियों थारू संस्कृति, पर्वतीय संस्कृति, बंगाली संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थारू राणा परिषद, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, लायंस क्लब, पूर्वांचल महासभा, रामलीला कमेटी कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति आदि खटीमा क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को मुख्यमंत्री धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में उनके जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने आशा प्रकट की की प्रदेश के मुखिया उत्तराखंड के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहकर नई-नई योजनाएं लागू करेंगे और खटीमा क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, सीओ विमल रावत, तहसीलदार हिमांशु जोशी, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, विधायक राजेश शुक्ला, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जीवन धामी, मनोज वाधवा, भुवन भट्ट, किशोर जोशी, नवीन बोरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!