न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सेना मुख्यालय से आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे 17 असम रेजीमेंट के जवानों का पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन ने स्वागत किया। पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में पूर्व सैनिक हरिनंदन, मेजर देव सिंह भाटिया, सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर ने यात्रा पर जा रहे जवानों को क्षेत्र की जानकारियां दी। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। टीम का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट आर्यन वर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सेना मुख्यालय को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह थापा, मदन सिंह, राजेंद्र जोशी, संजय कोहली, राजेंद्र सिंह बसेड़ा, गणेश पांडे, ललित बोहरा, राजेंद्र प्रसाद, श्याम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह देऊपा ने किया।

error: Content is protected !!