न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है इसके लिए पूर्व में जो कुछ हो चुका है उसे भूल कर आगे बेहतर करने के लिए रणनीति बनाई जानी है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से राय जा रही है, वे सभी जनपदों का भ्रमण कर रहे हैं। पिथौरागढ़ में भी उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताआओं से पार्टी की बेहतरीन के लिए राय ली है, जिसे वह हाई कमान को सौंपेंगे। पत्रकारों द्वारा निकाय चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक 6 सितंबर को होनी है इसमें जो भी फैसले होंगे उसके आधार पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष भावना नगरकोटी, मनोज ओझा, मुकेश पंत, दीपक लुंठी, भुवन पांडे, राहुल लुंठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!