न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़/चंपावत। मंगलवार सुबह टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बाराकोट के संतोला के पास बंद हो गया। जिससे तमाम यात्री फंस गए। देर रात तक एनएच नहीं खुल सका। इससे जाम में फंसे यात्री खासे परेशान हुए। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों की मदद की। जाम में यात्रियों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के नेतृत्व में देर रात तक प्रशासन की टीम ने रेस्क्यु अभियान चला कर यात्रियों की मदद की। यात्रियों को रोडवेज की बसों से लोहाघाट लाकर भोजन आदि करवाने के पश्चात लोहाघाट नगर पालिका के बारात घर, एनेक्सी भवन, रैन बसेरे आदि स्थलों में ठहराया गया। यात्रियों में बड़ी संख्या में महिलाएं, छोटे बच्चों के साथ साथ बुजुर्ग, संन्यासी व मजदूर शामिल थे। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने बताया सड़क को दोपहर 1:00 तक खोला जा सकेगा।

error: Content is protected !!