न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट में खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रधानाचार्य मोहन चंद पाठक ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा आयोजित कराई गई। विद्यालय स्तर पर मुर्गा झपट, कुर्सी दौड़, सुई धागा, दौड़ बोरा, दौड़ जलेबी आदि प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं का संचालन व्यायाम अध्यापक मनोज सिंह सौन, गिरीश पुनेडा ने किया खंड विकास अधिकारी आशा मेहता और प्रधानाचार्य मोहन पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

error: Content is protected !!