न्यूज आईएन
पिथौरगढ़। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊँ मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार एवं निर्वाचन कुमाऊं महासंघ के प्रधान कार्यालय अल्मोड़ा में किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट, महासचिव नवल किशोर, मुख्य संरक्षक भरत भूषण के सानिध्य में किया गया। नई कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव सहित सदस्य के पदाधिकारी चुने गए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, दीपक मटियाली, दीपक चौधरी, प्रकाश उपाध्याय, बबलू सामंत, सचिव केसर सिंह धामी, नीरज पंवार, दीवान सिंह, कुंदन भंडारी, मदन कुमार, उपसचिव संजय लोहनी, हरीश कुंवर राजेंद्र पंत, दिनेश सिंह, अनिल राणा, सदस्य आनंद भोज, इंद्र सिंह, देवेंद्र भंडारी, संरक्षक मंडल गणेश बिष्ट, गौतम मटियाली, देवेंद्र ध्यानी, मीडिया प्रभारी महेश चंद्र पांडेय चुने गए।

error: Content is protected !!