न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। झूलाघाट के युवा कपड़ा व्यवसायी सुभाष तिवारी का आज हृदयाघात से निधन हो गया है। बीते दिनों उन्हें सीने में दर्द होने पर जिला अस्पताल लाया गया, वहां से डॉक्टरों ने उन्हें राम मूर्ति स्मारक बरेली रेफर कर दिया। ऑपरेशन के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां आज उनका निधन हो गया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़-कर का हिस्सा लेने वाले सुभाष तिवारी अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े भाई यादवेंद्र तिवारी जो छात्र संघ में कोषाध्यक्ष रह चुके हैं, उनका भी एक वर्ष पहले निधन हो चुका है, उनके आकस्मिक निधन से उनके चाहने वालों में लहर छा गई है। निधन पर क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, भाजपा मूनाकोट मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्र भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक इजरवाल, बड़ालू के ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!