न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के 47 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक नहीं होने से विद्यालय बंद हो गए है। डीडीहाट तहसील के अंतर्गत पमस्यारी खोजा फतेड़ा और हडखोला सहित आठ विद्यालय में ताले लग गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय में भी शिक्षकों की भारी कमी है, जिसके चलते अभिवाक बार-बार नाराजगी जता रहे हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। माध्यमिक विद्यालय में विषय अध्यापकों की कमी सबसे अधिक समस्या बनी हुई है।

error: Content is protected !!