न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। थल के बालेश्वर मंदिर में आए उपराडा जाजर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग बिपिन चंद्र पाठक को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें तीन दिन में दूसरी बार बंदरों ने हमला कर घायल किया है। बिपिन चंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने हेतु पिंजरा लगाने की मांग की है।

error: Content is protected !!