न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हथकरघा विशेषज्ञ गंगा देवी रावत का मुनस्यारी में निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही जोहार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। मल्ला जौहार विकास समिति के अध्यक्ष श्री राम धर्मसत्तू ने कहा कि गंगा देवी हथकरघा में निपुण थी अन्य महिलाओं को वे इसकी बारी किया सिखाती रहती थी। उनके दिशा निर्देशन में कई महिलाओं ने हथकरघा को आगे बढाया है। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!