न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस ने गुरुवार को जिले भर में वृहद सत्यापन अभियान चलाया। उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराडी के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान में विक्रम सिंह निवासी धनोडा द्वारा झारखंड के 24 व्यक्तियों को बिना सत्यापन के रखा हुआ पाया गया। जिस पर 10,000 का चालान किया गया। डीडीहाट में थाना प्रभारी सुरेश कंबोज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आनंद सिंह खडायत, चंद्रशेखर खाती, राजेंद्र कन्याल, भावेश जोशी और प्रहलाद सिंह के मकान में भी बगैर सत्यापन के किराएदार पाए गए। जिस पर सभी का 10-10 हजार का चालान किया गया। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया।

error: Content is protected !!