
न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। फायर यूनिट पिथौरागढ़ ने यूपीसीएल उपसंस्थान में फायर ऑडिट और फायर रिस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रभारी अग्निशमन और आपात सेवा केंद्र दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट 132 केवी उपसंस्थान पिथौरागढ़ का फायर फायर रिस्क निरीक्षण किया। उपसंस्थान के सहायक अभियंता मुकेश सिंह बोहरा, अवर अभियंता आन्नद सिंह गोबाड़ी और अन्य कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने को कहा गया।