न्यूज आईएन

खटीमा। एसएसबी कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में कृषि व पशुपालन को लेकर दो दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उप कमांडेंट अनुराग के द्वारा प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। शिविर मे नदन्ना के साथ- साथ नगला तराई, कालापुल एवं नारायण नगर के किसानो ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का आयोजन भारत के प्रतिष्ठित संस्थान जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक के द्वारा किया गया, जहां आधुनिक खेती करने के तरीके के साथ-साथ सीमित कृषि भूमि के द्वारा ज्यादा से ज्यादा पैदावार करने व मछली पालन तथा पशुपालन को लेकर तमाम जानकारी ग्रामीणो के बीच साझा किया गया व जागरूक किया। शिविर मे स्थानीय यूको बैंक के कर्मी तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मियों ने भी किसानो के बीच सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया साथ ही कृषि लोन के संदर्भ मे समझाया। इसके अलावा अनेक व्यावसायिक संबंधित चीजों के बारे में बताया। शिविर मे जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अजय प्रकाश, डॉक्टर एस के शर्मा व डॉक्टर अनिल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!