न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। देवलसाल क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बसौड के पुनर्निर्माण के लिए निदेशालय से 38.50 लाख की धन राशि स्वीकृत हुई है। यह जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विद्यालय भवन के निष्पयोज्त्र होने के प्रमाण पत्र का इंतजार किया जा रहा है। यह प्रमाण पत्र लोक निर्माण विभाग द्वारा दिया जाना है। निष्पयोज्य प्रमाण पत्र मिलते ही विद्यालय पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दे बीते रोज पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने विद्यालय भवन की हालत का मामला जिला अधिकारी के सामने रखा था।

error: Content is protected !!