न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस ने अभियान चलाकर दुकान की आड़ में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 43 पव्वे भी बरामद किए गए। थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोबरगड़ा स्थित एक परचून की दुकान से जोगेंद्र सिंह को अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने और बेचने पर गिरफ्तार किया। उसके पास से 43 पव्वे शराब बरामद किए गए। उसके खिलाफ धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाचनी पुलिस ने थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पत्नी के साथ मारपीट करने पर एक व्यक्ति को धारा 126/135/170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी घाट जितेंद्र सोराड़ी ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 48 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!