न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन और हुड़दंग करने पर 82 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। जाजरदेवल पुलिस टीम ने एसआई मीनाक्षी मनराल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिलोली गांव से महेंद्र भट्ट को 46 पव्वे और दो बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाली धारचूला के एसआई प्रदीप कुमार ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजेश सिंह निवासी छारछुम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। एसपी रेखा यादव का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!