न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत झूलाघाट और बेरीनाग पुलिस ने छह नाली भूमि पर अवैध तरीके से की गई भांग की खेती को नष्ट किया। थानाध्यक्ष झूलाघाट कुमारी आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाखपंत में एक नाली भूमि पर की गई भांग की खेती को नष्ट किया। थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भट्टीगांव में पांच नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!