न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उनके कार्यों और सक्रियता को देखते हुए उन्हें पंजाब प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले हिमाचल, कर्नाटक राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशों में भी वह प्रभारी सहप्रभारी के तौर पर कार्य कर चुके हैं। सीमांत जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। ऋषेंद ने पंजाब का प्रभारी बनाए जाने पर नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लावारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास का आभार जताया है। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!