
एन आई एन
पिथौरागढ़। कमलेश दानू के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से खिन्न लोगों ने 16 जून को धारचूला बाजार बंद और अंतरराष्ट्रीय सीमा पुल बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में आज अनुवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में दर्जा राज्य मंत्री अशोक नबियाल, राजेंद्र नेगी, नवीन थलाल, नंदा बिष्ट, जीवन बिष्ट, गुमान बिष्ट, रुकुम बिष्ट, राजेश दानू, मनोज नगन्याल, गोवर्धन दानू, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।