न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। मुंसियारी तहसील के समकोट गांव में हुए भूस्खलन से देवेंद्र सिंह का मकान ध्वस्त हो गया है। मकान में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने दूसरी जगह शरण ले ली है। इसी गांव के प्रकाश सिंह का मकान भी खतरे की जद में है। ग्रामीणों ने प्रकाश सिंह के मकान को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!