न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज रांथी के कई शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब तक विद्यालय नहीं लौटे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता केसर सिंह धामी ने कहा है कि बाहरी क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक विद्यालय में गुटबाजी कर विद्यालय का माहौल खराब कर रहे हैं। गुटबाजी के चलते पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में छात्र संख्या लगातार कम होती जा रही है। उन्होंने आज इस संबंध में उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा और विद्यालय की व्यवस्थाओं को ठीक कराये जाने की मांग की।

error: Content is protected !!