न्यूज आई एन

पिथौरागढ़ कनार गांव में भारी बारिश से टीका सिंह के मकान पर मलवा आ गया। मलवे से मकान का एक हिस्सा दब गया है। बेहद गरीब परिवार के टीका सिंह को 6 माह पूर्व ही सरकारी मकान मिला था। मकान के ऊपर से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पूरा मकान खतरे में है। युवक मंगल दल अध्यक्ष भरत सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए व्यवस्था किए जाने की मांग प्रशासन से की है।

error: Content is protected !!