न्यूज आई एन

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी रावल गांव में पूरन सिंह ने अपने भतीजे मनोज सिंह के दोनों पैरों में कुल्हाड़ी मार दी, जिससे भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पुलिस के 112 नंबर में ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक भुवन सिंह पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे मनोज सिंह और पूरन सिंह दोनों को पुलिस जिला मुख्यालय ले आई। मनोज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर पूरन सिंह ने बताया कि मनोज सिंह शराब पीकर लोगों के घरों में घुसता रहता था। सोमवार को वह उसके घर में घुस आया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा अपने बचाव में उन्होंने कुल्हाड़ी से मनोज सिंह के पैरों में प्रहार कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!