न्यूज आई एन

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

पिथौरागढ़। उत्तराखंड कांग्रेस राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कांग्रेस कार्यालय में बिण और मूनाकोट के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इससे पूर्व प्रधान रहे मन्नू रावल और पानू के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शनिवार को बैठक की शुरूआत जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने स्वागत भाषण से की। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कहा कि बहुत जल्द ही हर जिले में पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। साथ ही ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर संगठन गठित कर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा जिससे पार्टी पंचायत चुनाव में विजयी हो सकें। जल्द ही कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ हर पद पर मजबूत, टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवार को तलाशे। कार्यक्रम में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, बिण विकासखंड के प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, मूनाकोट के जीवन वल्दिया, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन, भावना नागरकोटी, हरीश उपाध्याय, दीपक लुंठी, रोहित कोहली, प्रकाश भट्ट, लीलाबर जोशी, मदन भट्ट, निशीद उप्रेती, कोमल साही, शुभम भट्ट, लक्ष्मण कुमार,पद्मा बिष्ट, सुधीर चौहान, जगदीश ओली, धीरज बेरी, किशन कुमार,राहुल लुंठी, सुभाष पांडेय, देवराज, उमेश प्रसाद, शिवराज गिरी, कार्तिक कोहली, शुभम भट्ट, जितेंद्र सिंह, शिवराज गिरी, उमेश प्रसाद, बलदेव राज सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!