न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी ज्योति सिंह धारियाल का आज शाम 7:30 बजे 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले एक पखवाड़े से बीमार चल रहे थे। राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वo धारियाल 13 दिनों तक अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की जेल में भी रहे। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ सदस्य ज्योति सिंह धारियाल के छोटे पुत्र विक्रम सिंह जो असम राइफल में तैनात थे ने आठ वर्ष पूर्व देश के लिए शहादत दे दी थी। बड़े बेटे की गौरीहाट बाजार में परचून की दुकान है। 4 वर्ष पहले ही उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था, उसके बाद से ही वह सदमे में थे। इस समय वह गौरीहाट में शहीद बेटे के परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, केंद्रीय कमेटी के चंद्रशेखर कापड़ी, जगत मेहता सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि झूलाघाट में काली नदी के तट पर की जाएगी।

error: Content is protected !!