न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति और संकल्प फाउंडेशन ने राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के अध्यक्ष दान सिंह बल्दिया समिति के सचिव ललित धानिक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य प्रमिला बिष्ट ने बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि वे जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अमित जोशी पूर्व सैनिक किशन सिंह नारायण लाल शाह चंचल सिंह भंडारी देवराज सिंह जितेंद्र सिंह कार्यक्रम संयोजक पुष्कर सिंह जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!