न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। एएसटीयू टीम ने जीआईसी पत्थरखानी में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट, चाइल्ड हेल्प लाइन, पीएलवी करुणा संस्था ने संयुक्त रुप से जागरूकता अभियान चलाया।जिसमें छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियमों, बाल अपराध, महिला सुरक्षा कानून, चाइल्ड हेल्प लाइन के साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नंबर1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930 की जानकारी दी। टीम से एचसीपीतारा बोनाल, हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर, रणवीर कंबोज , करुणा संस्था से निर्मला पांडेय, चाइल्ड हेल्प लाइन से लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

error: Content is protected !!