न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। अस्कोट और बलुवाकोट पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 51 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। थाना अस्कोट के एसआई संजय सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर बिना कागजात के खतरनाक तरीके से मोटर साइकिल चलाने वाले किशन चंद निवासी ग्राम बूंगा मरसौली को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या ने वाहन चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या यूके05टीए 3915 को रोककर चैक किया। जिसमें वाहन चालक महेंद्र सिंह निवासी सिल्थाम शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया।

error: Content is protected !!