न्यूज़ आई एन

पिथोरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता बसंत जोशी ने लोकसभा चुनाव में विजय प्राप्त होने पर सभी मतदाताओं का आभार जताया है। जोशी ने इस लोकसभा चुनाव में गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया था, जहां उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर सभी को एकजुटता के साथ चुनाव अभियान में लगाकर मतदान को एक अच्छे परिणाम में परिवर्तित करने का कार्य किया। गंगोलीहाट विधानसभा से लगभग 13000 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा विजय हुए। भाजपा नेता जोशी ने गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा , प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक मीना गंगोला आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!