न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। विशेष पुलिस अधिकारी साइबर एक्सपर्ट डॉक्टर नीरज चंद्र जोशी ने रविवार को भडकटिया गांव में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लोगों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे बचाव के तरीके भी बताये गये। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये। इस दौरान महिला सुरक्षा के लॉच गौरा शक्ति ऐप की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में रामकृष्ण जोशी हिमांशु जोशी ज्योत्सना जोशी वशिष्ठ जोशी निधि जोशी काव्य जोशी नेहा जोशी भावेश जोशी प्रतीक जोशी संस्कृति जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!