न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। ऐंचोली क्षेत्र के अंतर्गत सुंदर नगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति ठप है। कॉलोनी के 70 परिवार बाजार से खरीद कर पानी पी रहे हैं। कई बार विभाग से मांग करने के बाद भी आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि पेयजल संकट के चलते जल संस्थान टैंकरों से पानी आपूर्ति कर रहा है लेकिन टैंकर सड़क तक ही पहुंच पा रहे हैं। सड़क से दूर स्थित मकान के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। क्षेत्र वासियों ने कहा उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करेंगे। क्षेत्र वासियों ने अपनी समस्या जिला अधिकारी के सामने रखी। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकांत, कृष्ण सिंह, आरती बिष्ट, आनंदी देवी, देवकी देवी, द्रौपदी देवी, मीना बिष्ट, नरेंद्र सिंह, अंजू, सागर बिष्ट, पुष्पा भट्ट, गोदावरी, दीपक नगरकोटी, हेमा देवी, बीना देवी, आदि शामिल थे। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जल संस्थान के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का जल्द समाधान करने की निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!