न्यूज़ आई एन

चंपावत। जिले में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए आठ व्यक्तियों के खाते में पुलिस ने 1.83 लाख की धनराशि वापस कर दी है। साइबर ठगों ने विभिन्न माध्यमों से इन लोगों को ठगी का शिकार बना लिया था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने संबंधित यूपीआई और बैंक नोडल से संपर्क कर धनराशि वापस कराई है। धनराशि वापस मिलने पर प्रभावित लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

error: Content is protected !!