न्यूज आई एन
पिथोरागढ़। आदि कैलाश यात्रा छठे दल के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने जूस पिलाकर व माला पहनाकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। यात्रियों ने सबसे पहले शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। यात्रियों को दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। साथ ही यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में गंदगी न करने व पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करने की शपथ दिलाई। स्वागत करने वालों में हरि सिंह, शेर सिंह, वेद प्रकाश, विजय बोरा, पदम सिंह ,गोपाल, महेश, सौरभ खोलिया आदि थे।

error: Content is protected !!